कैलाश खेर ने केदारनाथ मंदिर में गाया ‘बम लहरी’, भावुक हुआ माहौल;
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का केदारनाथ मंदिर परिसर में भक्ति गीत ‘बम लहरी’ गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान मौजूद श्रद्धालु भावुक हो उठे और पूरा माहौल शिव भक्ति में डूब गया।
प्रसिद्ध सूफी और भक्ति गायक कैलाश खेर एक बार फिर अपनी आवाज़ के जरिए श्रद्धालुओं के दिलों को छू गए हैं। इस बार उनका एक वीडियो केदारनाथ धाम से सामने आया है, जिसमें वे पवित्र मंदिर परिसर में ‘बम लहरी’ भक्ति गीत गाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैलाश खेर की आवाज़ के साथ पूरा माहौल शिव भक्ति में डूब जाता है। वहां मौजूद भक्त भी भावनाओं से अभिभूत होकर झूमते और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते दिखते हैं। यह दृश्य इतना भावुक था कि कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कैलाश खेर की भक्ति और उनके अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “आध्यात्मिक अनुभव” बताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0