PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का बड़ा अभियान, UP के इन मंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के जरिए मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने की तैयारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की तैयारी की है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसका फोकस सेवा, जनभागीदारी, सुशासन और विकास से जुड़े कार्यक्रमों पर रहेगा।
अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की है।
4.19 करोड़ परिवारों तक पहुंचने की तैयारी
इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के करीब 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी सामने लाया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं के प्रभाव को जनता तक पहुंचाया जा सके।
इन मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अभियान के अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी यूपी सरकार के कई मंत्रियों को सौंपी गई है।
- धर्मवीर प्रजापति – ‘सेवा दिवस – आशीर्वाद का दिया’
- संदीप सिंह – ‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’
- जयवीर सिंह – ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’
- बेबी रानी मौर्य – आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’
- गिरीश चंद्र यादव और ब्रजेश सिंह – लाभार्थियों की सफलता की कहानियों वाला ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम
- जसवंत सिंह सैनी – ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा – विकसित भारत का संकल्प’
- जेपीएस राठौर – वाराणसी से वडनगर यात्रा
- एके शर्मा – ‘सेवा मेरा योगदान’
- सोमेंद्र तोमर – ‘सेवा सेतु अभियान’
- असीम अरुण – ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’
- कपिल देव अग्रवाल – युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’
- दयाशंकर सिंह – 17 अक्टूबर को होने वाले समापन कार्यक्रम ‘सुशासन सेवा संवाद’ की जिम्मेदारी
इस पूरे अभियान के जरिए बीजेपी उत्तर प्रदेश में सेवा और जनभागीदारी के संदेश को बड़े स्तर पर पहुंचाने की तैयारी में है। साथ ही ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को भी जनता से जोड़ने पर जोर रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0