चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। विमान में सवार सभी 224 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

Aug 12, 2026 - 11:12
 0  1
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

चेन्नई एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में लैंडिंग से ठीक पहले खराबी की जानकारी सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक, पायलट ने इंजन में आई खराबी की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात करीब 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। संभावित आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट की इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया।

विमान ने रात करीब 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार 224 यात्रियों और क्रू सदस्यों में से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं।

लैंडिंग से पहले इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियाती तौर पर आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा था। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

फिलहाल इंजन में तकनीकी खराबी किस वजह से आई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि या यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0