बड़ी खबर: रेलवे में निकली 11,127 ALP भर्तियां, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
भारतीय रेलवे के अंतर्गत Railway Recruitment Board (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2026 से शुरू हो सकते हैं। यह भर्ती 10वीं + ITI/डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए बड़ी अवसर मानी जा रही है।
रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Railway Recruitment Board (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती 2026 के तहत 11,127 पदों पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है।
जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती CEN 01/2026 के तहत की जाएगी। रेलवे की यह भर्ती देशभर के कई रेलवे जोनों में आयोजित होगी, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक चल सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही ITI, डिप्लोमा या संबंधित इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलने की संभावना है।
चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT (Aptitude Test), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। रेलवे भर्ती परीक्षाओं में प्रतियोगिता काफी ज्यादा रहती है, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू करने की सलाह दी जा रही है।
रेलवे ALP पद पर चयनित उम्मीदवारों को Level-2 Pay Matrix के तहत शुरुआती वेतन करीब ₹19,900 प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह 2026 की सबसे बड़ी रेलवे तकनीकी भर्तियों में से एक हो सकती है। खासकर ITI और डिप्लोमा छात्रों के लिए यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
सोशल मीडिया और ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म्स पर भी इस भर्ती को लेकर भारी चर्चा देखने को मिल रही है। कई उम्मीदवारों ने इसे “सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस” बताया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर भरोसा करें तथा आवेदन की अंतिम तारीख से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0